शाहबाद: कोतवाली में तैनात पीएलबी द्वारा लोगों को दी गई लोक अदालत की जानकारी
August 31, 2025
शाहबाद। 13 सितंबर को रामपुर में लगने वाली लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए कोतवाली में तैनात पीएलबी विजय सिंह द्वारा लगातार लोगों से संपर्क किया जा रहा है। पीएलबी द्वारा लोगों को उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु विधिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। विजय कुमार घर-घर जाकर लोक अदालत से संबंधित पंपलेट लोगों को दे रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि किस प्रकार से छोटी-मोटी समस्याओं का निराकरण वह इस लोक अदालत में पहुंचकर करवा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि लोक अदालतों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान होता है, जिनमें मोटर वाहन दुर्घटना दावे, चेक बाउंस मामले, श्रम विवाद, भूमि विवाद, संपत्ति विवाद, वैवाहिक विवाद, बैंकिंग और अन्य वित्तीय विवाद, और लोक उपयोगी सेवाओं (जैसे बिजली, पानी) से संबंधित विवाद शामिल हैं। सभी प्रकार के सिविल मामले और समझौते योग्य आपराधिक मामले भी लोक अदालतों द्वारा निपटाए जा सकते हैं।