Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मौत बताकर नहीं आती! बस स्टॉप पर खड़े थे लोग, रौंदती चली गई लॉरी


केरल के कोल्लम जिले के कोट्टाराक्कारा इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. एक अनियंत्रित मिनी लॉरी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. ये लोग बस का इंतजार कर रहे थे. हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर हलचल सामान्य थी और लोग रोज की तरह अपने गंतव्य को जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. अचानक तेज रफ्तार में आई एक मिनी लॉरी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे बस स्टॉप पर खड़े लोगों से जा टकराई. हादसे में एक ऑटो चालक भी चपेट में आ गया, जिसे गंभीर चोटें आई हैं. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

लॉरी की गति बहुत तेज थी और ड्राइवर ने ब्रेक मारने की कोई कोशिश नहीं की. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मिनी लॉरी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी नाराज़गी है. उनका कहना है कि इलाके में तेज गति से चलने वाले वाहनों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. अब लोग सड़क किनारे बस स्टॉप्स पर खड़े होने से भी डरने लगे हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हादसे ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |