छिबरामऊ/कन्नौज। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलोकपुर में कुछ दिन पूर्व सचिन खटीक की तालाब में डूब जाने से दुखद मृत्यु हुई थी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक सहायता लेकर पूर्व राज्य मंत्री ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पहुंचे और परिजनों को चेक भेंट की
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-त्रिलोकापुर विकास खंड छिबरामऊ में कुछ दिन पूर्व सचिन खटिक की तालाब में डुबने से दुःखद मृत्यु हो गई थी।परिवार के इस कष्टप्रद समय में आर्थिक सहायता हेतु आज सरकार द्वारा चार लाख रुपए की सहायता राशि की चेक दिवंगत की पत्नी को प्रदान की। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम पाल,पू.जिलाउपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, ग्राम प्रधान मनीष पाल आदि लोग उपस्थित रहे।