- अपराध पर अकुंश लगाना मेरी पहली प्रथमिक्ता- राकेश सिंह प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज
- ड्रोन की फर्जी अफवाह फैलाने वालो की खैर नहीं- अमरेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक जायस
जायस/अमेठी। सरकार की मंशा उच्चाधिकारियो के आदेश पर खरे उतरने वाले अपराध को जड से खात्मा करके अपराधियों पर अकुंश लगाने वाले जिले के दो थाना प्रभारी ड्रोन की फर्जी अफवाह को लेकर जनता को पहले ही हिदायत दे चुके थे। मोहनगज मे तैनात कोतवाली प्रभारी राकेश सिह व जायस मे तैनात कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिह ने जनता को एलाउन्समेट के माध्यम से पहले ही चेतावनी दे चुके थे की ऐसे फर्जी अफवाहों पर आप लोग ध्यान न दे आपकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमारी पुलिस टीम 24 घंटे तैनात है फर्जी किसी तरह की अपवाहो पर न ध्यान दे न अफवाह फैलाने की कोशिश करे वही तेज तर्रार कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिह जायस तो विवेकशील निडर कोतवाली प्रभारी मोहनगंज राकेश सिंह ने साफ शब्दों मे कह दिया है की आप लोग अमन चैन के साथ चैन की नींद रातो को सोईये पुलिस आपके साथ है। बस आप लोग ऐसे अफवाहों पर ध्यान दें न किसी तरह की अफवाह फैलाईये अन्यथा हम लोगों को वही कदम उठाना पडेगा जो अफवाह फेलाने वाले व्यक्तियों पर अन्य थाना की पुलिस टीम ने कदम उठाया है। आप लोगो से अपील है कि आप लोग स्थानीय पुलिस का सहयोग करे पुलिस प्रशासन आपके साथ हर वक्त खडा है।
