गौरीगंज: खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
August 29, 2025
गौरीगंज/अमेठी। प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस क्रम में रमन और नेहरू हाउस में पहली कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें नेहरू हाउस प्रथम रही साथ ही गांधी और विवेकानंद हाउस में विवेकानंद हाउस की टीम प्रथम रही। तत्पश्चात फाइनल मुकाबला नेहरू और विवेकानंद हाउस के बीच हुआ जिसमें विवेकानंद हाउस की टीम विजेता रही अतएव कप्तान शिव बहादुर एवं उप कप्तान आदेश को स्कूल प्रशासन द्वारा बधाई दी गई।राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में कैरम,चेस,खो-खो आदि खेलो का आयोजन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निधि सिंह द्वारा किया गया उक्त अवसर पर पीटीआई टीचर श्रीमती पूर्णिमा तिवारी म्यूजिक टीचर मोहम्मद हुसैन के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक बंधु पीएन तिवारी,श्रीमती संगीता त्रिपाठी,श्रीमती रजिया सिद्दीकी, सरला तिवारी, जागृति मोदनवाल के साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहे।
