Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जेब में लिफाफा रखने वाले औरैया के एसडीएम राकेश कुमार सिंह सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल


यूपी के औरैया के SDM राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। राकेश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने ऑफिस में बैठे दिख रहे थे और एक शख्स उनके टेबल की रैक में लिफाफा रखकर चला जाता है। थोड़ी देर बाद ये लिफाफा राकेश कुमार उठाकर अपनी जेब में रख लेते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद जनता में भारी आक्रोश फैल गया और प्रशासन पर तुरंत कार्रवाई का दबाव बनने लगा।

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम इंद्राणी त्रिपाठी ने पूरे मामले की जांच बैठाई थी जिसके बाद अब SDM राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

वीडियो में एसडीएम राकेश कुमार सिंह कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं। इस बीच एक व्यक्ति आता है और उनकी टेबल की दराज में एक लिफाफा रखकर चला जाता है। थोड़ी देर बाद एसडीएम बाहर जाते हैं और चपरासी को अंदर बुलाते हैं। चपरासी से एसी बंद करने को कहकर खुद अपनी चेयर पर बैठ जाते हैं। जैसे ही चपरासी एसी का स्विच बंद करने जाता है, वैसे ही मौका देखकर एसडीएम लिफाफा निकालकर अपनी पैंट की जेब में रख लेते हैं। यह पूरी घटना एसडीएम ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |