Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अभी नहीं थमेंगे बादल, जमकर होगी बारिश, दिल्ली-एनसीआर समेत इन हिस्सों के लिए जारी हुआ अलर्ट


देश के कई राज्यों में मॉनसून कहर बनकर बरस रहा है। जगह-जगह भारी बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और बादल फटने से लोगों की जिंदगी आफत में पड़ी है। इसी बीच, मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के भी कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार, सोमवार और मंगलवार तक घने काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश में आज से 2 सितंबर (रविवार से मंगलवार) तक भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, और गोरखपुर में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |