Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कराई रिपोर्ट दर्ज


शाहबाद। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जैनब पुत्री साबिर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंप कर पति के खिलाफ अधिक दान दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैनब के अनुसार उसका विवाह 6 नवंबर वर्ष 2023 को ग्राम भोजपुर तहसील बिसौली जिला बदायूं के इरफान पुत्र सरदार के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। आरोप है कि निकाह के समय से ही पति इरफान, ससुर सरदार, सास हसीना और खलेरा देवर शेरा कम दान दहेज के ताने देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। जिस कारण वह कुछ ही दिनों बाद मायके आ गई। मायके में ससुराल पक्ष के साथ पंचायत हुई जिसमें वह दोबारा अपने ससुराल चली गई। परंतु आरोप है कि उसके पश्चात भी ससुराल पक्ष का रवैया ठीक नहीं रहा और 1 अप्रैल वर्ष 2024 को अधिक दान दहेज की व्यवस्था ना कर पाने की बात सुनकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया जिस पर जब दोबारा अपने माएके आ गई। जैनब द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार ठीक 1 वर्ष पश्चात 8 मार्च 2025 को जब उसके ससुराल वाले उसके मायके आए और उन्होंने दान दहेज की मांग पूरी न करने पर इरफान का निकाह अन्य जगह पर कर देने की बात कही। दान दहेज न देने की बात पर यह लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने जैनब के साथ-साथ अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |