Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ज्वैलर्स कारोबारी के घर की अलमारी से ताला तोड कीमती जेवरात नकदी चोरी


आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक ज्वैलर्स कारोबारी के घर की अलमारी का ताला तोड चोरों ने कीमती जेवरात सहित हजारों की नकदी पार कर मौके से फरार हो गया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित एलडीए कालोनी पराग डेरी रोड निवासिनी प्रतिभा अवस्थी पत्नी आकाश अवस्थी के अनुसार उनकी पराग डेरी रोड पर एक ज्वैलर्स की दुकान संचालित है। आरोप है कि बीते 22 अगस्त गुरुवार की शाम उनकी दुकान के सामने काम करने वाला लड़का धीरज ने उनके घर भीतर घुस अलमारी का लाकर तोड कीमती जेवरात सहित लगभग बीस हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गया । वहीं पीड़िता का कहना था कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर उक्त युवक धीरज के खिलाफ चोरी की लिखित नामजद  शिकायत की है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |