Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पेट्रोल पम्प पर हंगामा करने के चार आरोपी धराये, गये जेल


लालगंज/प्रतापगढ़। पेट्रोल पम्प पर लिये गये पेट्रोल का भुगतान करने से इंकार करते हुए गालीगलौज व धमकी देने के चार आरोपियों को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के ओम सांई किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पम्प रामपुर कसिहा राहाटीकर पर बीते दस अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे बाइक से चार युवक पहुंचे और तीन हजार का पेट्रोल भरवाया। सेल्समैन चंद्रकेश यादव पुत्र रामअंजोर यादव निवासी रांकी ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि नशे में धुत आरोपी पेट्रोल का पैसा मांगने पर गालीगलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते चले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपियों राहाटीकर निवासी कमलेंद्र सिंह उर्फ बबलू पुत्र सूर्यभान सिंह, भवनलाल पुत्र कड़ेदीन, विजय कुमार सिंह पुत्र तेजभान सिंह व खण्डवा भदरी थाना कुण्डा निवासी पारूल सिंह पुत्र रामलखन सिंह को बाइक समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |