Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः शहीदों को नमन रू तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले लोग, देशभक्ति के नारों से नगर हुआ गूंजायमान


कोहड़ौर/प्रतापगढ़। जिले के नगर पंचायत कोहड़ौर में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कोहड़ौर विद्यासागर शुक्ल के नेतृत्व में मंगलवार की शाम तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर आये जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष श्रीवास्तव के साथ ही सभी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद तिरंगा यात्रा शहीद सतीश चंद्र के स्मारक से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई फिर वहीं जाकर समाप्त हुई। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति गीत की धुन बजती रही। तिरंगा यात्रा में मौजूद भाजपाइयों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने अपने हाँथ में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों के दिए हुए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हजारों देश भक्तों ने अगली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के हर संभव प्रयास करने होंगे। चैयरमैन शीतला प्रसाद ने कहा कि हमारे वीर शहीदों के बलिदान से ही हम आज खुले वातावरण में सांस ले रहे हैं। शहीदों के त्याग व बलिदान को कभी भुला नहीं सकते और हम हमेशा ऐसे वीरों के ऋणी रहेंगे। तिरंगा यात्रा में चैयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी, प्रेम नरायन शुक्ल, आकाश पाठक, सत्यप्रकाश पाठक, रामकृष्ण तिवारी, संजय बारी, प्रदीप दूबे, अल्लन, श्रीप्रकाश दूबे ष्दुबऊष्, नन्हे पाठक, पिंटू मौर्य, अनिल कुमार गुप्ता ष्लखन्दरष् समेत क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |