Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः विद्या भारती की गुणात्मक शिक्षा


अमेठी। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश ग्राम भारती परतोंष परिसर में स्थित प्रदेश कार्यालय पर वार्षिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। अमेठी जनपद के अनेक पत्रकार बंधुओ की उपस्थिति में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र , जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश मंत्री अनुग्रह नारायण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह चैहान, प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित,सम्भाग निरीक्षक उपस्थित रहे। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश, विद्या भारती की गुणात्मक शिक्षा की दृष्टि में अपने प्रदेश के अनेक क्षेत्र में स्थित जनजातीय जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के विषय में विस्तार से बताया। काशी प्रदेश 12 जनपदों में 220 विद्यालय का संचालन कर रहा है जिसमें तीन संभाग हैं 157 विकासखंड है जिनमें 120 विद्यालय औपचारिक विद्यालय हैं 250 अनौपचारिक विद्यालय ,20 जनजातीय ,दो निरूशुल्क जनजातीय जो चंदौली एवं सोनभद्र में संचालित हैं। 145 संस्कार केंद्र चार एकल शिक्षा केंद्र संचालित है, वर्तमान में 31972 छात्र-छात्राएं विद्या भारती के विद्यालय में अध्यनरत है जिनमें 602 मुस्लिम तथा 40 दिव्यांग बच्चे है।  विद्या भारती के पूर्व छात्रों का बहुत बड़ा नेटवर्क है जिसमें 16000 से अधिक छात्र पोर्टल पर पंजीकृत हैं । विद्या भारती के विद्यालयों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए बाल शिक्षा आधारित शिशु वाटिका संचालित हैं। खेल खेल में, कहानी द्वारा ,हस्तकला, नैतिक एवं आध्यात्मिक आधार पर तनाव मुक्त परीक्षा रहित एवं गृह कार्य से मुक्त शिक्षा दी जाती है । विद्या भारती विद्यार्थियों को ज्ञानवान,चरित्रवान, प्रखर राष्ट्रभक्त बनाने के साथ आपदा की परिस्थितियों में तत्पर रहना सिखाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |