Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आजमगढ़ः अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक में उमड़ा जनसैलाब! एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का शंखनादः संघर्ष ही संगठन की आत्मा है- अनुप्रिया पटेल


आजमगढ़।  हरिऔध कला भवन, आजमगढ़ में एक ऐतिहासिक और उग्र शक्ति-प्रदर्शन का केंद्र बना, जब केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को जोशीले और आक्रामक स्वर में संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल की मौजूदगी ने मंच की गरिमा और संगठन की प्रतिबद्धता को और बल दिया।

अपने भाषण की शुरुआत में अनुप्रिया पटेल ने 1857 की क्रांति के अमर सेनानी राजा जयलाल सिंह को नमन किया और कहा कि संघर्ष ही संगठन की आत्मा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो डरते हैं, वे हारते हैं और जो बिखरते हैं, वे गुलामी की जंजीरें बनाते हैं। अगर हमें अपने अधिकार छीनने हैं तो एक झंडे के नीचे, एक परिवार की तरह लोहे की तरह खड़ा होना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मछली की आंख की तरह लक्ष्य पर नजर टिकाने का आह्वान करते हुए कहा कि जो लक्ष्य पर अडिग रहेगा, उसे कोई डिगा नहीं सकता। यह समय है भ्रम, भय और बिखराव को छोड़ने का और जन अधिकारों के लिए एक निर्णायक लड़ाई में उतरने का।अपना दल (एस) को उन्होंने वंचितों, पिछड़ों और कुचले गए करोड़ों सपनों की हुंकार बताया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी ने पिछड़ा वर्ग आयोग, जातिगत जनगणना, मेडिकल आरक्षण और 13 प्वाइंट रोस्टर जैसे मसलों पर हर मंच पर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने ललकारते हुए कहा कि हम न झुकेंगे, न रुकेंगे क्योंकि यह लड़ाई सामाजिक न्याय की है और यह लड़ाई अब थमेगी नहीं।

बैठक के दौरान भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष सूरज कुमार सहित चैरसिया समाज के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ली। यह संकेत था कि अब वंचित समाज एकजुट हो रहा है और नेतृत्व का भरोसा अपना दल (एस) पर कर रहा है।

सभा में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की प्रभावशाली उपस्थिति रही। इनमें प्रदेश अध्यक्ष आर पी गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी, जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल, राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह, राष्ट्रीय सचिव के के पटेल और विनोद गंगवार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, पूर्व मंत्री राम लखन पटेल, विधायकगण राम निवास वर्मा, डॉ सुरभि, सरोज कुरील, जय कुमार सिंह जैकी, जीतलाल पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज, पार्टी सलाहकार जवाहर पटेल, शिक्षक मंच अध्यक्ष प्रो रामचंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य करुणा शंकर पटेल, अनुसूचित जाति जनजाति मंच अध्यक्ष सत्यप्रकाश कुरील, कार्यालय सचिव मुन्नर प्रजापति, युवा मंच अध्यक्ष विजय चैरसिया, प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह, राजा जयलाल सिंह के प्रपौत्र ऋषभ सिंह, चिकित्सा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के सिंह और बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हौसला पाल शामिल रहे,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |