Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: शिशुओं का जीवनरक्षक है स्तनपान


संग्रामपुर/अमेठी। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह को स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में स्तनपान के प्रति धात्री महिलाओं को जागरूक किया गया।इसी कार्यक्रम को लेकर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में बच्चों को जन्म देने वाली आधा दर्जन महिलाओं ने अपने नवजात शिशुओं को आंचल की आड़ में स्तनपान कराया।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि अगस्त माह का प्रथम सप्ताह स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य धात्री महिलाएं अपने नवजात शिशु को 6 माह तक अपना ही दूध पिलाएं । उन्होंने बताया कि मां का दूध पीने वाला बच्चा निरोगी रहता है।उसको किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती है । स्तनपान केवल शिशु का पोषण नहीं बल्कि समाज का दीर्घकालिक स्वास्थ्य निवेश है। स्वास्थ्य शुरुआत आशावान भविष्य,नवजात मृत्यु दर को समाप्त करने और महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर जोर दिया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में स्टाफ नर्स निधि सिंह व अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |