Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सर्पदंश से बुजुर्ग महिला घायल, चल रहा है इलाज


संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे पाण्डेय मजरा डेहरा निवासी उर्मिला पत्नी श्री किसन यादव उम्र 55 वर्ष अपने घर से धान के खेत में चकमार्ग होते जा रही थी कि झाड़ियों के बीच एक जहरीला  सांप निकला और दौड़कर बुजुर्ग महिला को काट लिया ।आनन - फानन में परिजनों ने निजी वाहन से बुजुर्ग महिला को झाड़-फूंक कराने के लिए भागे लेकिन आराम न होते देख परिजनों ने घंटों बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचे जहां इलाज चल रहा है।मरीज को तुरन्त उपचार के लिए विभिन्न प्रकार की दवा लगाई गई । फिलहाल करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद मरीज की हालत में सुधार आया। डाक्टर संतोष सिंह का कहना है कि अस्पताल में सर्पदंश के उपचार की व्यवस्था है इसलिए ऐसी घटना पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |