संग्रामपुर: स्वामी शान्तानन्द इण्टर कालेज में 92 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
August 05, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आरबीएसके टीम (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) ने मंगलवार को क्षेत्र के स्वामी शांतानंद इण्टर कॉलेज मिश्रौली में स्वास्थ्य कैंप लगाकर सभी 92 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।आरबीएसके टीम कैंप के माध्यम से 0 से 18 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है।जिसमें जन्मजात रोगों, कमियों, बीमारियों और शारीरिक मानसिक विकास की देरी की जांच करती है।इस लक्ष्य को लेकर आंगनबाड़ी से लेकर इण्टर कॉलेज के बच्चों का कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करती है।इसी क्रम में आज क्षेत्र के स्वामी शांतानंद इण्टर कॉलेज मिश्रौली में डॉक्टर आरिफ इकबाल, डॉक्टर अनीता गौड़ , पैरामेडिकल स्टाफ बृजेश कुमार यादव,सरोज कुमारी द्वारा कैंप पर लगाकर 92 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इनमें कक्षा 6 से इंटर कॉलेज तक के बच्चे सम्मिलित हैं। दो आरिफ इकबाल ने बताया कि 92 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिम 6 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया।
