Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखानाः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया जन्मदिन


मुसाफिरखाना/अमेठी। बुधवार को क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चैराहे पर दूर संचार सलाहकार समिति सदस्य संजय गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेसियों ने उनकी उपलब्धियों को साझा किया। उपस्थित कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया कि उनकी नीतियों और आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाया जाएगाइस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि अमेठी राजीव गांधी की कर्मभूमि रही है और यहां की जनता उन्हें हमेशा स्नेह और सम्मान के साथ याद करती है। राजीव गांधी के समय में अमेठी को शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की दिशा में नई पहचान मिली थी।इस दौरान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओ को संजय गुप्ता ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुनव्वर अली, विजय निषाद, रिपन राय,जहीर अहमद, पी एन कनौजिया, वीरेंद्र यादव, एहसान, विंध्यालाल निषाद, आंनद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |