जामोः पिता हुए लापता, बेटे का रो-रो कर बुरा हाल
August 04, 2025
जामो/अमेंठी। रोहित कुमार मिश्रा सुत दीनानाथ मिश्रा ग्राम पूरे सूबेदार चैबे पोस्ट जामो थाना जामो जनपद अमेठी जामो पेट्रोल टंकी के पास से लापता है उनके परिजन भाई नंदकुमार मिश्रा सुत दीनानाथ मिश्र ने सूचना दिया है कि यदि किसी को वह मिले तो मोबाइल नंबर 8299010077 पर सूचना दें । इस संबंध में जामो थाना पर गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। लंबाई 5 फुट 8 इंच रंग गोरा सफेद लाइन दार शर्ट और पैंट पहने हुए हैं जिस किसी को मिले वह सूचना दें उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा साथ गुमशुदा रोहित कुमार के पुत्र आशीष कुमार का कहना है कि कमलापति पांडे उर्फ राजू पांडे के साथ में वह आये थे और उसी के बाद में उनका कोई पता नहीं चल रहा है इसके संबंध में थाना जामों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है थाना जामो पर गुमशुदगी रिपोर्ट भी अंकित की गई है आशीष कुमार मिश्रा का कहना है कि हमारे पिता की खोजबीन कराई जाए जिससे वह मिल सके हमारे घर में हमारी मां रो-रो करके परेशान है हम लोगों ने नात रिश्तेदारी भी खोजबीन की है लेकिन उनका कहीं अब तक कोई पता नहीं चला है पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक अमेठी से गुहार लगाई है कि उनके पिता मिले इस हेतु आवश्यक ठोस कार्रवाई की जाए।
