तिलोई: करंट की चपेट में आने से नवयुवक की मौत
August 04, 2025
तिलोई/अमेठी। कोतवाली मोहनगंज अन्तर्गत कस्बा तिलोई में सोमवार को लगभग दो बजे दिन से भीषण बरसात में कटे तार की वजह से घर पर करेंट उतर आया परिवार के लोगों ने बताया कि सोहित उर्फ ननकऊ उर्म लगभग 18 वर्ष जो आज बरसात की वजह घर पर ही था दोपहर दो बजे कुछ पानी गिरना कम हुआ वह कपड़ा पहन कर जाने के लिए खूंटी पर टंगे कपड़े उतारने लगा तो दीवाल पर कहीं लगा तार कटा होने से करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा परिवार के लोगो को जानकारी हुई तो उसे देखा तो मृत हो चुका था सूचना पर थाना ध्यक्ष राकेश सिंह घटना स्थल पहुंचे शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेजने की बात कही लेकिन परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
.jpg)