Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, नारेबाजी करने पहुंचे शख्स को पुलिस ने पकड़ा


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में शुक्रवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। एक शख्स उनके कार्यक्रम में नारेबाजी करने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे दो दिन पहले बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। हमले के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद गुजरात जाकर भी कुछ लोगों को पकड़ा गया है। इन लोगों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले व्यक्ति को पैसे दिए थे।

जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद रेखा गुप्ता पहली बार लोगों के बीच पहुंची थीं। इस बार उनकी सुरक्षा बढ़ी हुई थी। गांधी नगर में अशोक बाजार एसोसिएशन के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रम में वह पहुंची थीं। उनकी सुरक्षा पहले की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ी हुई थी। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ, दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस के जवान शामिल थे। मंच के बाद सुरक्षा के लिए डी एरिया भी बनाया गया था, जिसमें दर्जनों सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी हंगामा कर रहे व्यक्ति को घटनास्थल से दूर ले जाते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए सीएम की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ऐसे में कोई भी अप्रिय स्थिति नहीं बनी। दिल्ली सीएम के पास पहले से ही जेड प्लस सिक्योरिटी थी। इसमें अब सीआरपीएफ के जवान भी शामिल कर लिए गए हैं। हमले के बाद रेखा गुप्ता ने अपने घर की बजाय विधानसभा में सुनवाई करने का फैसला किया है। इससे उनकी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |