Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चुनाव आयोग को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली कठपुतली बना दिया-एमके स्टालिन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बिहार के मुजफ्फरपुर में 'वोटर अधिकार रैली' में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य के साथ मंच शेयर किया। इस रैली में, स्टालिन ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।

स्टालिन ने कहा, "मैं तमिलनाडु से अपने भाइयों का समर्थन करने आया हूं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की 'वोट चोरी' का पर्दाफाश किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कहना है कि राहुल गांधी को हलफनामा देना चाहिए या माफी मांगनी चाहिए। क्या राहुल गांधी इन सब से कभी डरेंगे? आज भाजपा उन पर इसलिए हमला कर रही है, क्योंकि इससे पता चल गया है कि भाजपा ने चुनावों को कैसे मजाक बना दिया है।"

उन्होंने कहा"अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए, तो एनडीए हार जाएगा। उन्होंने (केंद्र ने) चुनाव आयोग को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली कठपुतली बना दिया है। बिहार के लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाना ठीक नहीं है।" एमके स्टालिन ने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दोस्ती सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है, यह दो भाइयों का रिश्ता है। यह दोस्ती उन्हें विजयी बनाएगी। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे नेता करुणानिधि और लालू यादव बहुत अच्छे दोस्त थे। लालू प्रसाद यादव देश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं, क्योंकि वे भाजपा से कभी नहीं डरे। उनसे प्रेरणा लेकर उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |