Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संभल रिपोर्ट के बाद सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज


उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले वर्ष नवंबर माह में हुए दंगे की जांच करने वाले न्यायिक आयोग की रिपोर्ट मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को सौंपे जाने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। संभल में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिये गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी। सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट में कहा गया है कि संभल में आजादी के बाद सुनियोजित दंगों के कारण पलायन से हिंदुओं की आबादी 45 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत हो गई वहीं मुस्लिम आबादी बढ़कर 85 फीसदी हो गई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि ''प्रदेश में भाजपाइयों और उनके साथियों द्वारा ‘पलायन का प्रोपेगंडा’ फैलाना नौ साल पुरानी भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।''

वहीं प्रदेश की माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सवाल उठाया कि संभल में हिंदू आबादी कम कैसे हो गयी? सपा प्रमुख यादव ने ''एक्‍स' पर एक लंबे पोस्ट में कहा कि ''प्रदेश में भाजपाइयों और उनके साथियों द्वारा ‘पलायन का प्रोपेगंडा’ फैलाना दरअसल नौ साल पुरानी भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।'' यादव ने कहा, ''मानसिक स्तर पर इसका मतलब यह हुआ कि भाजपा सरकार लोगों में विश्वास नहीं जगा पायी। सामाजिक स्तर पर इसका मतलब यह हुआ कि भाजपा सरकार अपनी नफ़रत की साम्प्रदायिक राजनीति की वजह से समाज में सौहार्द नहीं ला पायी। आर्थिक स्तर पर इसका मतलब यह हुआ कि भाजपा सरकार लोगों को रोजगार नहीं दे पायी।

सपा प्रमुख ने कहा ''सच तो यह है पलायन संबंधी झूठ फैलाने वाले न तो प्रदेश के हितैषी हैं और न ही प्रदेशवासियों के। भाजपा द्वारा ऐसे मिथ्या प्रचार से राज्य की छवि को गहरी ठेस पहुंचती है और निवेशक नहीं आते हैं।'' उत्तर प्रदेश की माध्‍यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने संभल में कथित जनसांख्यिकीय बदलाव के कारणों पर सवाल उठाए। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में सवाल उठाया, "जांच के आधार पर हिंदू आबादी 45 प्रतिशत थी और अब 15 प्रतिशत है तो 30 फीसदी हिंदू कहां गए? क्या वे पलायन कर गए? क्या उन्होंने धर्म परिवर्तन किया? या उन्हें मार दिया गया?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |