तिलोईः ऐसा हो जाये यदि पत्थर भी तरल हो जाय...! एफडीडीआई में भव्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
August 21, 2025
तिलोई/अमेठी। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट फुरसतगंज अमेठी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए 12 कवियों ने काव्य पाठ किया कार्यक्रम का आयोजन फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, मुंबई से पधारे, श्री राम जी लाल वर्मा ने की कार्यक्रम का संचालन कविराज डॉक्टर शिव कुमार सिंह शिव द्वारा किया गया। अपनी प्रस्तुति में उन्होंने कहा-ऐसा हो जाये यदि पत्थर भी तरल हो जाये।धातुएं तैरें पानी में अमृत भी गरल हो जाये।।जिन्दगी ये खत्म हो जाये वक्त के थपेड़ो से।मगर मुश्किल है कि आदमी सरल हो जाये।कार्यक्रम में आसपास के संस्थानों के , प्रधानाचार्य, अध्यापक, गणमान्य व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय के छात्र भी मौजूद रहे।इस दौरान एफ डी डी आई के दो विद्यार्थियों सानिया सुहेल, फैशन विभाग और ऋषभ सागर, फुटवियर विभाग ने भी कविता पाठ किया। दोनों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनों से तालियां बजाने को बाध्य कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजन करता श्री अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति एफ डी डी डी, फुरसतगंज थे। समारोह को सफल बनाने में वरुण गुप्ता, प्रदीप कुमार जॉन, सुमित फर्नांडीस, नलिन पांडे, विष्णु कुमार सिंह, मनोज कुमार विमल, सीमा यादव, के के मिश्रा, आदि का योगदान रहा।