लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी तहसील महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलालपुर गांव निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र अम्बिका प्रसाद यादव ने बताया कि मेरा छोटा भाई रविवार दोपहर में घर से बाहर जंगल में भैंस चराने गया था, तभी अचानक बहुत तेज बारिश होने लगी, इस दौरान काफी तेज ध्वनि में आकाशीय बिजली गिरने की आवाज आई और मेरे छोटे भाई दीपू ने देखा कि भैंस गिर गई,जोकि करीब सात आठ माह से गर्भवती थी जब पास में जाकर दीपू ने देखा तो उसकी मौके पर ही आकाशीय बिजल गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।