बाबागंज/प्रतापगढ। नगर पंचायत में नाली बनवा रहे भाजपा नेता को सभासद और उसके भाई ने अपने साथियों के संग जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। भाजपा नेता ने नगर पंचायत कार्यालय भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज वार्ड नम्बर 8 के रहने वाले मयंक तिवारी पुत्र शिवसागर तिवारी भाजपा के हीरागंज मंडल उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार को वे वार्ड नम्बर 5 माधव नगर की सरोज बस्ती में सरकारी नाली का निर्माण करवा रहें थें तभी उसी वार्ड का सभासद चंदन तिवारी पुत्र राजेश्वरी तिवारी अपने भाई अभिवन तिवारी तथा व दो साथियों के साथ निर्माण कार्य में बाधा डालने लगा, मयंक ने जब मना किया तो सभी आरोपीगण गाली देते हुए नाली तोड़ डाले और जान से मारने के लिए भाजपा नेता को दौड़ा लिए। भाजपा नेता जब अपनी जान बचाने के लिए नगर पंचायत हीरागंज कार्यालय पहुँचा तो सभी आरोपीगण हथियारों और लाठी से लैश होकर कार्यालय तक चढ़ आए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।