Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आईजीआरएस पोर्टल को लेकर डीएम ने दी चेतावनी, बोले -समयबद्ध निस्तारण न हुआ तो कार्रवाई तय


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नियत तिथि से पहले किया जाए और गुणवत्ता ऐसी हो कि शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण पर्याप्त नहीं है, बल्कि समस्याओं का समाधान धरातल पर सुनिश्चित होना चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले विभागों कृ लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), जल निगम, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन, एसडीएम अमेठी व गौरीगंज, खंड विकास अधिकारी अमेठी, जगदीशपुर, गौरीगंज, संग्रामपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी जगदीशपुर, एडीओ पंचायत तिलोई और सिंहपुर  को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव और रितेश राज, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |