लखनऊ। स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर अंतरिक्ष यात्री कैप्टन सुधांशु शुक्ला जी का उनके गृह जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता सरोजिनी नगर मंडल दक्षिण प्रथम की पार्षद गीता देवी गुप्ता ने की।इस गरिमामय अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सरोजिनी नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, तथा लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित कई माननीय मंत्रीगण, विधायक, पार्षदगण, भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।स्वागत समारोह में राष्ट्रगीत की ध्वनि, बैंड-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ सुधांशु शुक्ला का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। देश और जनपद का गौरव बढ़ाने वाले इस वीर अंतरिक्ष यात्री का स्वागत समारोह जनसैलाब में तब्दील हो गया। हर कोई इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दिया।
यह स्वागत समारोह न केवल सम्मान का प्रतीक था, बल्कि यह जनसामान्य की भावनाओं, राष्ट्रभक्ति और वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण भी बना।