अमेठीः सराहनीय कार्य! 15 हजार रुपये का इनामिया गिरफ्तार
August 29, 2025
अमेठी। जनपद की शिवरतनगंज पुलिस ने एक वडी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्जनपदीय अपराधी इनामिया हिस्ट्रशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर वांछित व 15,000- रुपये का ईनामिया अभियुक्त सलाउद्दीन पुत्र फहमुद्दीन निवासी संजय नगर कमनी तालाब कस्बा बछरावाँ थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली स्थायी पता ग्राम कुण्डौली थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त एक अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद रायबरेली, उन्नाव व अमेठी में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, गैंगेस्टर, शस्त्र अधिनियम आदि विभिन्न धाराओं में कुल 24 अभियोग पंजीकृत हैं । गिरफ्तार अभियुक्त थाना शिवरतनगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में वांछित था जो माह जून वर्ष 2025 से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदया द्वारा 15,000- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
