Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील व कोतवाली क्षेत्र के बछवल में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लालगंज ट्रामा सेंटर  से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

लालगंज कोतवाली के बछवल निवासी 23 वर्षीय आरिफ अपनी बाइक से कैथोला की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे अज्ञात बाइक से उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद घायल की बाइक को पुलिस कोतवाली ले आई है। दुर्घटना का आरोपी चालक बाइक समेत फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |