Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः मां ने बेटी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या


गौरीगंज/अमेठी।  जनपद के गौरीगंज कोतवाली मे एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां मां ने बेटी के साथ मिलकर कर दी अपने पति की पीट पीटकर हत्या कर दी।  घटनाक्रम के मुताबिक राम अजोर की पत्नी लखराजी ने उनसे चक्की पर गेहूं देने को कहा। शराब के नशे में धुत राम अजोर ने इस बात पर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। मां को बचाने आई 18 वर्षीय बेटी अमिता भी पिता के हमले का शिकार हुई। इसके बाद मां-बेटी ने मिलकर लाठी-डंडों से राम अजोर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सीओ अखिलेश वर्मा, गौरीगंज थाना प्रभारी श्याम नारायण पांडेय और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी मां-बेटी को हिरासत में ले लिया। बड़ी बेटी ममता की माने तो उनके पिता रोजाना शराब पीकर आते थे और मां-बहन को मारते-पीटते थे। इसी बात से नाराज पिता ने पहले मां और फिर बेटी मेरी बहन पर हमला किया जिसके बाद अचानक कहीं चोट लगने से पिता की मौत हो गई। वहीं पूरे मामले पर गौरीगंज एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |