लखनऊः दिग्विजय सिंह स्मारक पर लगाया जायेगा विशाल तिरंगा - विजय प्रताप सिंह
August 12, 2025
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के कुम्हरावां मंडल की तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने राजा दिग्विजय सिंह स्मारक पर तिरंगा यात्रा के समापन पर बोलते हुए कहा कि राजा दिग्विजय सिंह ने अपने मान स्वाभिमान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनकी स्मृति में इस स्मारक पर एक विशाल तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने बेहद अनुशासित तरीके से तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। शहीद स्तम्भ कुम्हरावां से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व उन्होंने कुम्हरावां के 13 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को याद करते हुए साष्टांग प्रणाम करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री सीताकान्त बाजपेई, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, मंडल प्रवासी बलराम सिंह, मंडल महामंत्री मायाराम रावत, मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष यात्रा संयोजक मनोज रावत ,आलोक सिंह, रणजीत सिंह, मंडल मंत्री विवेक मिश्रा, प्रेम वर्मा, महावीर सिंह चैहान, शक्ति केंद्र संयोजक नीरज पांडेय, अनुराग सिंहष्अनुज, रामसागर रावत, दीपू गौतम, रामू रावत, अनिल सिंह, शिव प्रसाद लोधी, वेद प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, अरुण सिंह,महेश प्रसाद, बूथ अध्यक्ष बाबा भगवान दास, शिव गोविन्द सिंह, प्रमोद पाण्डेय, शिवांग शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अनूप सिंह चैहान, रामचंद्र मौर्य, अमित गुप्ता प्रधान, राहुल कृष्ण यादव प्रधान, सचिन सिंह, राम पाल सिंह, रणजीत सिंह एडवोकेट, पंकज सिंह एडवोकेट, सानंद तिवारी,विवेक सिंह, हर्ष बाजपेई, पूर्व प्रधान राम प्रवेश रावत सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
