Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब खंड विकास क्षेत्र के इटौंजा इलाके में आधा दर्जन से अधिक गांवों में जलभराव के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरदा गांव में स्थापित बाढ़ चैकी और प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ, नरेन्द्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बहादुरपुर, सुल्तानपुर, अकड़रिया कलां, अकडरिया खुर्द, लासा, दुघरा और जमखनवां सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं सीएमओ ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर इंदौराबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जे. पी. सिंह से जानकारी ली। हरदा सब सेंटर पर स्थापित बाढ़ चैकी का भी निरीक्षण किया गया, जहां दवाइयों, एंटी रैबीज वैक्सीन, एंटी स्नेक, ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा सामग्री की उपलब्धता की जांच की गई। सीएमओ ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों में चिकित्सकीय टीम भेजकर मरीजों की जांच और आवश्यक दवाइयां समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी विशेष रूप से किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |