लखनऊः अलीगंज, मड़ियांव थाना क्षेत्र में उत्तरी जोन पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान
August 31, 2025
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेद्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लखनऊ बबलू कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त उत्तरी लखनऊ गोपाल कृष्ण चैधरी, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र कुमार दुबे के निर्देशन में उत्तरी जोन में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा नगर निगम की टीमों की सहायता से भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों, चैराहों आदि पर अतिक्रमण हटाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गयी। इस दौरान जोन उत्तरी के विभिन्न थानों द्वारा निम्न कार्यवाही की गई है। मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नौबस्ता चैराहे पर अतिक्रमण हटवाया गया। वहीं अलीगंज थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर के व पुरनीया चैराहे पर अतिक्रमण हटवाया गया।