Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: दीपक पांडे के जन्मदिन पर ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की हुई स्थापना


रूद्रपुर । समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन का आज स्थापना कर रहा है । जो की रोटरी क्लब में आयोजित किया गया ड्रीम केयर फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य , महिलाओं के उत्थान और अन्य बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

फाउंडेशन की स्थापना श्रीमती ममता पांडेय और दीपक पांडे द्वारा की गई है, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य हर उस व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है, जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है।” संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल करेगा। 

दीपक पांडे ने बताया आज 25 अगस्त को उनका जन्मदिन भी है। और फाउंडेशन का स्थापना दिवस भी है इसी उपलक्ष्य पर दीपक पांडे और ममता ने आज के दिन अपनी आँखें दान करने का संकल्प लिया है। साथ ही बताया 13 अगस्त को ऑर्गन डे मनाया जाता है और कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज अपने ऑर्गन डोनेट कर रहे हैं जैसे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आर माधवन,आमिर खान, सलमान खान और सामाजिक लोगों से प्रेरित होकर हम भी अपनी आँखें डोनेट कर रहे हैं और समाज के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं उन्होंने सभी से इस नेक कार्य के लिए सहयोग की अपील की। ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर रुद्रपुर के पार्षद सौरभ बहेड़ ने ब्लड डोनेट किया और अपने आंखों को दान देने का रजिस्ट्रेशन किया ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के फाउंडर दीपक पांडे ने भी ब्लड डोनेट किया साथ ही 11और लोगों ने आज ब्लड डोनेट किया और सैकड़ो महिलाओं और बुजुर्गों लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में अपना बॉडी चैकअप कराया।

ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर और दीपक पांडे ने जन्मदिन के अवसर पर ढाई सौ तीन सौ जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन कराया ड्रीम्स केयर फाउंडेशन और दीपक पांडे को अपना सहयोग देने के लिए पहुंचे रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा , किच्छा के विधायक तिलक राज बहेड़, उनके सुपुत्र व पार्षद सौरभ बहेड़,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ,अजय शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित सिंगला, रोटरी क्लब चेयर पर्सन स्किल सेंटर के ब्। जय प्रकाश अग्रवाल,रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, मनोज छाबड़ा, सेवक क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव और कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा,समाजसेवी हरविंदर चुग, समाजसेवी गोल्डी पंजाब,समाजसेवी नदीम जैदी ,दून एक्सप्रेस फिल्म के डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री ,ऑन फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल और जफर खान, आर्टिस्ट विजय गुप्ता, सुमित पांडे, हेम पांडे कई लोगों ने सहयोग दिया और जन्मदिन की बधाइयां प्रेषित की

ड्रीम्स केयर फाउंडेशन की टीम दीपशिखा फुलारा,हरीश पांडे,ऋषिका सिंह,शिवानी प्रजापति ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और कार्यक्रम को सफल बनाया

दीपक पांडे ने बताया कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। फाउंडेशन ने जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में सेवा परियोजनाएँ शुरू करने की घोषणा की।

ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन और रोटरी क्लब ने मिलकर समाज के कई लोगों को जागरूक किया व ब्लड डोनेशन कैंप,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,बी.पी. टेस्ट,शुगर टेस्ट,हीमोग्लोबिन जाँच,पल्स जाँच ई.सी.जी.,नेत्र परीक्षण अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श दिया। जिसमें नारायण हॉस्पिटल का बहुत बड़ा सहयोग मिला।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |