Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: धीरेन्द्र प्रताप सिंह,बने बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी सोसाइटी के निर्विरोध-चेयरमैन


तिलोई/अमेठी। बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहकारी समिति लिमिटेड, गौरीगंज-अमेठी की स्थापना पंजीकरण दिनांक-21.12.2019 को हुई थी।सोसाइटी के दिनांक-03.04.2020 में हुए प्रथम निर्वाचन में धीरेन्द्र प्रताप सिंह निर्विरोध सभापति/चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। सचिव रमा कान्त मौर्य को बनाया गया था। सोसाइटी में सभी डायरेक्टरों के प्रयास से 5 वर्ष में 630 शिक्षकध्शिक्षिकाओं को सदस्य बनाया गया।06 अगस्त-2025 को डायरेक्टर पद के निर्वाचन में 9 डायरेक्टर के पदों पर एकल नामांकन होने के कारण,समस्त डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित किये गए।जिसमें धीरेन्द्र प्रताप सिंह 07 अगस्त-2025 को सभापति/चेयरमैन एवं उप सभापति का निर्वाचन सम्पन्न हुआ।जिसमें दोनों पदों पर एकल नामांकन प्राप्त होने पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रधानाध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला,तिलोई को सभापति/चेयरमैन पद पर एवं देवांशु सिंह ,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भादर को उप सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।अब्दुल रसीद एवं श्रीराम सोनी बैंक प्रतिनिधि के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।चुनाव अधिकारी सन्दीप कुमार जायसवाल ने समस्त पदाधिकारियों को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रेषित किया।धीरेन्द्र प्रताप सिंह नव निर्वाचित सभापति/अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर  शीतला प्रसाद सिंह-संरक्षक चुनाव अधिकारी-सन्दीप कुमार जायसवाल ,रमा कान्त मौर्य-सचिव,राज किशोर सिंह-जिलाध्यक्ष,देवेन्द्र शर्मा-अध्यक्ष,एस०पी० सिंह,विभा सिंह-सहायक सचिव,सतीश चन्द्र प्रसाद-कम्प्यूटर आपरेटर,विजय सिंह,अनुराग सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |