Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आरआरपीजी में मनाई गई राजर्षि रणंजय सिंह की पुण्यतिथि


अमेठी। मंगलवार को आर.आर.पी.जी. कॉलेज अमेठी में राजर्षि रणंजय सिंह (बुढ़ऊ महाराज) की पुण्यतिथि (स्मृति दिवस), वैदिक मंत्रोचार व हवन-पूजन के साथ मनाई गई। पूजन अर्चन का कार्यक्रम डॉ.ज्वलंत कुमार शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बुढऊ महाराज को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हम सब आज धर्म प्रचार,शिक्षा प्रसार व धर्म सुधार का भाव जागृत करने वाले राजर्षि रणंजय सिंह के प्रयासों के कारण ही अमेठी को शिक्षा के क्षेत्र में लहुरी काशी के रूप में देख पा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि उनके पदचिन्हों पर चलने हेतु संकल्पित हों एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान प्रदान करें।कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्य (शिक्षक/कर्मचारी) उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |