Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलिया: दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाएं होंगे सम्मानित! राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति करें आवेदन


बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष  विश्व दिव्यांग दिवस ष् 03 दिसंबर के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली - 2017 प्रख्यापित की गई है। नियमावली में व्यक्तिध्संस्थाएं पुरस्कार के लिए 12 विभिन्न श्रेणियां की व्यवस्था की गई है। जिसमें उक्त श्रेणियों की पात्रता रखने वाले इच्छुक व्यक्तिध्संस्थाएं पुरस्कार के लिए प्रस्ताव निर्धारित आवेदन पत्र के साथ पूर्ण विवरणध्अभिलेखो सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बलिया में 02 दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे पुरस्कार के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा सके। दक्ष दिव्यांग कर्मचारीध्स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, 

सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालकध्बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारीध्कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाने का प्राविधान है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |