Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गुडवर्कः असलहा के साथ युवक गिरफ्तार


अमेठी। जनपद की अमेठी कोतवाली पुलिस एक ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार किया है जो असलहे के साथ पैसे लेकर लोगो को फसाने की साजिस रचता था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अमेठी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त रामअचल यादव पुत्र उदयराज यादव निवासी ग्राम कनकापुर मजरे भीमी थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व 10,000- रुपये बरामद हुए । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने उसी तमंचे से बीते दिन वह अपने साथी सोनू पाण्डेय के साथ दिनेश तिवारी को धमकाया था । बरामद 10,000- रुपये के संबंध में बताया कि वह रुपये उसे रामचरित्र माली ने दिनेश तिवारी को फसाने के लिये दिये थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |