Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : भाजपा नेता नीरज सिंह का भव्य स्वागत, गदा भेंट कर किया गया सम्मान


मोहनलालगंज/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री हंसराज रावत के नेतृत्व में मोहनलालगंज कस्बे में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र एवं भाजपा नेता नीरज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में नीरज सिंह का स्वागत फूल-मालाओं और जयकारों के साथ किया गया। कस्बे में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा नेता का अभिनंदन किया।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि भाजपा जिला मंत्री हंसराज रावत ने परंपरागत सम्मान के रूप में नीरज सिंह को गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। यह प्रतीकात्मक भेंट क्षेत्रीय परंपरा और सम्मान का प्रतीक मानी गई।अपने संबोधन में नीरज सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्यों की नई लहर चल रही है। भाजपा का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र आज हर वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है।

इस अवसर पर मोहनलालगंज मंडल भाजपा अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू, जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज अपने समर्थकों सहित मौजूद रहे। अमरेन्द्र भारद्वाज के समर्थकों की उपस्थिति से कार्यक्रम में क्षेत्रीय राजनीतिक सरगर्मियां भी चर्चा का विषय बनी रहीं।जिला मंत्री हंसराज रावत ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का नाम है।कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और आने वाले समय में भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |