बलिया। जनपद में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के सदस्यों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा। संघ के सदस्यों ने कहा कि कृषि भूमि और खसरा पड़ताल राजस्व विभाग का मूल कार्य है। यह काम लेखपाल द्वारा हमेशा से किया जाता रहा है। आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के पत्र में भी स्पष्ट किया गया है कि भूलेख खसरा का कार्य पूर्णत राजस्व विभाग का है।
शासन ने लेखपालों की कम संख्या को देखते हुए प्राइवेट सर्वेयर और अन्य विभागों के कर्मचारियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब खरीफ मौसम 2025 के लिए राजस्व विभाग के लेखपालों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य से मुक्त कर दिया गया है।