Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के रेस्टोरेंट ने भारतीय पोशाक पहनकर जाने पर कपल को एंट्री नहीं दी, भड़के मंत्री कपिल मिश्रा


दिल्ली में एक कपल ने आरोप लगाया है कि पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट ने भारतीय पोशाक पहनकर जाने पर उन्हें एंट्री नहीं दी। दंपत्ति ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट ने भारतीय पोशाक पहनने के कारण उनको अंदर जाने से रोक दिया। यह घटना 3 अगस्त को हुई थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कपल और रेस्टोरेंट के बीच एंट्री को लेकर बहस हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक का वीडियो सामने आया है। ये अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। सीएम ने अधिकारियों को इस घटना की जांच व तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे और उसकी पत्नी को रेस्टोरेंट में घुसने नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने भारतीय कपड़े पहने हुए थे, जबकि 'कम कपड़े' पहने लोग आसानी से अंदर घुस रहे थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट के मैनेजर ने उनके साथ बदसलूकी की और वहां मौजूद लोगों ने एक महिला और भारतीय संस्कृति का अपमान किया। एक अन्य व्यक्ति, जो इस जोड़े का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है ने कहा कि जिस रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों की अनुमति नहीं है, उसे यहां काम करने का कोई अधिकार नहीं है और उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जबकि कुछ रेस्टोरेंट का बचाव कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर्स ने कहा कि इस रेस्टोरेंट को बंद क्यों नहीं कर दिया गया? जो लोग भारतीयता बर्दाश्त नहीं कर सकते, उनका भारत में क्या काम?।

इससे पहले 2020 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसे भारतीय पोशाक पहनने के कारण दक्षिण दिल्ली के एक मॉल में प्रवेश नहीं दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |