Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आईडीए अभियान तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गय


लखीमपुर खीरी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आईडीए अभियान तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का उद्घाटन गांधी विद्यालय इण्टर कालेज में नगर पालिका अध्यक्षा, डॉ इरा श्रीवास्तव द्वारा फाइलेरिया रोधी औषधियों का सेवन कर किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ संतोष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रवि मोहन गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, श्री हरि शंकर, प्रधानाचार्य, गांधी विद्यालय इण्टर कालेज, लखीमपुर खीरी, विद्यालय के बच्चे, शिक्षक एवं समस्त मलेरिया एवं फाइलेरिया कर्मचारी उपस्थित रहे।जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। इससे बचाव हेतु फाइलेरिया की दवा प्रत्येक नागरिक को खानी चाहिए। साथ ही यह भी बताया कि 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गम्भीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को यह दवा नहीं खानी है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० संतोष गुप्ता ने उपस्थित बच्चों को फाइलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया और बताया कि मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों में मुख्यतयः डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया है। फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसका असर 5-15 वर्ष बाद दिखाई देता है। इसमें व्यक्तियों पैरों में सूजन (जिसे साधारणतयः हाथीपाव कहा जाता है) आ जाती है साथ ही शरीर के और भी अंगों में वृद्धि (सूजन) आ जाती है। फाइलेरिया के कृमि लसिका ग्रंथि में पहुंचकर उसे अवरूद्ध कर देते हैं तथा प्रजनन करते हैं। जिससे पैरों या शरीर के अन्य भागों में सूजन आ जाती है। इससे बचाव हेतु जनपद में प्रत्येक वर्ष आई०डी०ए० कार्यक्रम संचालित किया जाता है।नगर पालिका अध्यक्षा, डा० इरा श्रीवास्तव ने लोगो से जनपद वासियों से अनुरोध किया कि जिन आठ ब्लॉकों ध् प्लानिंग यूनिट (नकहा, बेहजम, फूलबेहड़, मोहम्मदी, रमियाबेहड़, पसगवां, कुम्भीध्गोला एवं धौरहरा) में आई०डी०ए० अभियान संचालित किया जा रहा है वहां के लोगों से अनुरोध है कि फाइलेरिया रोधी औषधियों को सेवन अवश्य करें। साथ ही जिन सात ब्लाकों ध् प्लानिंग यूनिट (मितौली, बिजुआ, निघासन, ईसानगर, बांकेगंज, पलिया, फरधान एवं लखीमपुर नगर क्षेत्र) में आई०डी०ए० अभियान नहीं संचालित किया जा रहा है वहां के सी०एच०सी० पर बूथ लगाकर औषधियों का सेवन कराया जा रहा है, लोग वहां पर पहुंचे और दवा का सेवन करें। लखीमपुर नगरीय क्षेत्र में 07 टीमों का गठन कर फाइलेरिया रोधी औषधियों का सेवन कराया जा रहा है। हमें आशा है लोग फाइलेरिया की गम्भीरता को समझेंगे और फाइलेरिया रोधी औषधियों का सेवन अनिवार्य रूप से करेंगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |