कन्नौज। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग, उ0 प्र0 असीम अरूण जी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालक नसरापुर एवं छात्रावास बालिका मकरन्द नगर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने मरम्मत कार्य को गहनता से देखते हुये कहा कि कन्नौज नगर में दो छात्रावास संचालित हैं। सरकार ने छात्रावासों की मरम्मत के लिये लगभग रूपये 40 लाख का बजट आवंटित किया हैं जिसका मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया हैं।
उन्होनें कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गया हैं उसका परीक्षण कराया जायेगा। यदि परीक्षण में कार्य सही पाया गया तो भुगतान किया जायेगा, अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जायेगी। कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने जो भी बजट दिया हैं। उसका कार्य धरातल पर हो रहा हैं। अब बच्चों की जिम्मेदारी है कि सप्ताह में एक दिन श्रमदान अवश्य करें। छात्रावास में साफ-सफाई बेहतर रखें। छात्रावास अधीक्षकों को भी अपना कार्य अच्छे से करना होगा।
.jpg)