Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उदयपुर में 8 साल की मासूम से रेप, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी


राजस्थान के उदयपुर में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद डबोक थाने का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने SDM, पुलिस और अन्य प्राइवेट गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इधर बिगड़ते हालात को देखते हुए SP ने तीन थानों की पुलिस को मौके पर भेजा ओर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।

थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि बच्ची रविवार की शाम करीब 7:30 बजे खेत पर गई थी। तभी एक व्यक्ति वहां आया और मुंह दबाकर बच्ची को पास की झाड़ियों की तरफ ले गया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना बताई। बच्ची की हालत बिगड़ता देख उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमा होने के बाद बसों में तोड़फोड़ की और रोड जाम कर दिया। उन्होंने आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की। इसी दौरान भीड़ भड़क गई और उदयपुर-डबोक सर्विस लेन से निकल रही बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद रोड जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। माहौल गरमाता देख एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एसडीएम रमेश सिरवी सहित घासा, मावली और फतहनगर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि बच्ची ज्यादातर अपनी मां के साथ ही जाती थी लेकिन रविवार को वह अकेली चली गई। मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने सबूत जुटाए। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |