भारत को भी लगाना चाहिए 50 परसेंट टैरिफ-शशि थरूर
August 07, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. पहले उन्होंने 25 फीसदी लगाया था, लेकिन अब उसको बढ़ा कर दो गुना कर दिया है. ट्रंप के इस फैसले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है.
शशि थरूर ने कहा कि अगर अमेरिका हम पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाता है तो हमको भी उन पर 50 प्रतिशत टैरिफ ही लगाना चाहिए. सिर्फ ट्रेड के चक्कर में क्यों रिश्ते खराब करने की कोशिश हो रही है. हमारी तरफ से रिश्ते खराब नहीं हो रहे, अमेरिकी की तरफ से हो रहे.
