Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक! 4 जवानों को उतारा मौत के घाट


पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने अर्द्धसैनिक बल ‘फ्रंटियर कांस्टेबुलरी’ के कम से कम चार जवानों की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। हमलावरों ने करक जिले के अमन कोट तोई इलाके में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) के एक वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें चार जवान मारे गए। सुरक्षा बलों और पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने संकेत दिया कि हमला पूर्व नियोजित था और हमलावर घात लगाए बैठे थे। अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने हमले की कड़ी निंदा की है और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा कर्मियों पर यह कोई पहला हमला नहीं है। यहां अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। हाल ही में अज्ञात बंदूकधारियों ने 'फ्रंटियर कॉर्प्स' के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया था। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य घायल हो गया था। यह हमला बन्नू जिले में हुआ था उत्तर वजीरिस्तान से सटा हुआ है।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में बंदूकों और रॉकेट से लैस कई हमलावरों ने एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया था और फिर 2 बैंकों में आग लगा दी था। इस हमले में एक लड़के की मौत हो गई थी और 9 अन्य लोग घायल हुए थे। यह हमला बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |