Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : बंद घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 35 लाख रुपये के कीमती जेवरात सहित नकदी बरामद


लखनऊ । आशियाना पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को सूचना तंत्र की मदद से थाना क्षेत्र स्थित बीबीयू विश्वविद्यालय की दीवार के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आए शातिरों के पास से 35 लाख रुपये के कीमती जेवरात सहित नकदी बरामद की है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए शातिरों ने अपना परिचय  सुधीर कश्यप पुत्र स्वर्गीय कल्लू निवासी अर्जुन पुरवा थाना कोतवाली सदर लखीमपुर जनपद लखीमपुर खीरी ,गौरव सिंह पुत्र कुवर बहादुर सिंह निवासी गुरड्डा खुर्द थाना खमरिया जनपद लखीमपुर ,मोहम्मद जिसान पुत्र जुबेर अहमद निवासी मेहवागंज थाना सदर कोतवाली जनपद लखीमपुर , नमित मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा  उपचारिका भवन के पीछे बलरामपुर अस्पताल थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ निवासी के रूप में दिया है। पुलिस के अनुसार शातिरों के पास से 35 लाख रुपये के कीमती जेवरात और नकदी बरामद की है। इनमें पीली धातु के कंगन, हार, लॉकेट, चेन और सफेद धातु की पायल, बिछिया, कटोरी और प्लेट शामिल हैं। जिनके खिलाफ राजधानी सहित गैर जनपद लखीमपुर में सुधीर कश्यप पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और लूट के आशियाना थाने में दो मामले दर्ज हैं और गोमतीनगर थाने में भी एक मामला दर्ज है शातिरों को बरामदगी के आधार पर थाने में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |