Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: नगवां,चोपन,चतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डिलेवरी के प्रतिशत में कमी पाये जाने पर केन्द्र प्रभारियों को डीएम ने स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को निर्धारित समयान्तर्गत किया जाये पूर्ण। डीएम

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डिलेवरी की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि नगवां, चोपन, चतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डिलेवरी की संख्या में कमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डिप्टी सी0एम0ओ0, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सी0डी0पी0ओ0, ए0डी0ओ0 पंचायत निर्धारित ब्लाक तहसील में ही निवास करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने सुरक्षित मातृ वन्दना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की गहन समीक्षा की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आर0बी0एस0के0 टीम के भ्रमण की मानीटरिंग नियमित रूप से की जाये, समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनका क्रियान्वयन निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही कदापि न बरती जाये। जिला स्वास्थ्य समिति शासनादेशानुसार जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें। भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुचाया जाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, व अन्य व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करें, जन्म मृत्यु का पंजीकरण ससमय किया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |