शाहबाद। तहसील शाहबाद जिला रामपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी जिलों एवं तहसीलों में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं उनके साथ दस लोगों पर वाराणसी में हुए मुकदमे के विरोध में एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार हरीश जोशी को सौंपा गया ओर जल्द से जल्द इस मुकदमे को समाप्त करने की मांग की गई। इस दौरान नगर शाहबाद में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी की नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंच कर एसडीएम के ना होने पर नायब तहसीलदार को यह ज्ञापन सौंपा । इस दौरान जिला पंचायत नुसरत बैग ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस पार्टी अपने पुराने दौर में वापसी कर रही है। जनता भाजपा सरकार से परेशान हो गई है, महंगाई ने आम इंसान की कमर तोड़ दी है परन्तु यह सरकार महंगाई पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी ने कहा कि आने वाला दौर कांग्रेस पार्टी का आगामी विधानसभा इलेक्शन में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।
इस दौरान यूथ कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष शाजमान आर्यन ने कहा कि आज देश का युवा अपने हाथों में अपनी शिक्षा की डिग्रियां लेकर इधर उधर भटक रहा हे परंतु प्रदेश सरकार किसी भी तरह का रोजगार युवाओं को उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है। आने वाला दौर कांग्रेस पार्टी का है। देश के युवाओं समेत देश के बुजुर्गों की निगाह भी अब राहुल गांधी पर है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं महासचिव कांग्रेस पार्टी नुसरत बैग, सचिव शावेज खान, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी, महासचिव शप्पू अंसारी, शाजमान आर्यन, आसिफ सैफी, मोहम्मद आलिम, इरशाद ,महमूद, जाकिर हुसैन, सरफराज, मुहम्मद आसिफ , रिजवान, दानिश, नदीम समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।
