Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: हजारों की भीड़ के मध्य बम बम भोले के जयकारों से गूंजायमान हुआ शिवालय


शाहबाद । सावन माह के आते ही एक तरफ मौसम सुहावना होने लगता है वहीं भोले भक्तों में भी जोश, जुनून और उत्साह भर जाता है। इस पवित्र महीने में लोग अपने नजदीकी शिवालय पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं और भगवान भोलेनाथ से अपनी मन्नतें पूरी करने का आशीर्वाद भी मांगते हैं। सावन में सोमवार के दिन का अधिक महत्व रहता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों सभी बुराइयों से बचाते हुए उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन के प्रथम सोमवार के दिन हजारों लोगों ने ग्राम परौता स्थित शिव मंदिर के साथ-साथ शाहबाद में चंदौसी रोड स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने जलाभिषेक के साथ-साथ बेलपत्री, धतूरा, दूध आदि से भी जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार के साथ-साथ देश और समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वरदान भी मांगा। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, उप निरीक्षक आदेश कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |